असम: नागांव गैंगरेप और हत्या के मुख्य अभियुक्त को फांसी की सजा
असम: नागांव में गैंगरेप और हत्या के अभियुक्त को सजा-ए-मौत
गुवाहाटी। असम के नागांव की अदालत ने इस साल मार्च में नाबालिग लड़की के गैंगरेप और हत्या के मुख्य अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। नागांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीता कार ने 19 साल के जाकिर हुसैन को पोक्सो कानून के तहत हत्या के लिए फांसी और रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस साल 23 मार्च को पांचव कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया था।

इस मामले में मृतका का 12 साल का सहपाठी, 11 साल का उसका कजिन और 19 साल का उसका पड़ोसी दोषी पाए गए। जाकिर हुसैन को अदालत ने मुख्य दोषी पाया और उसे फांसी की सजा सुनाई। दो अन्य नाबालिग दोषियों को किशोर अदालत ने तीन वर्ष के लिए सुधार गृह भेज दिया है। अदालत ने चार सितंबर को तीन को दोषी ठहराया था और पांच अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
नागांव के लालुंग गांव की पांचवी कक्षा की बच्ची को गैंगरेप के बाद जला दिया गया था। गंभीर हालत में गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई थी। उपचार के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया था। उसने तीनों आरोपियों की पहचान भी कर ली थी। तीनों मृतका के गांव के रहने वाले हैं, वो तीनों को जानती थी।
बतद्रव पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए 28 अप्रैल को आठ व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। इनमें से पांच कोर्ट से छूट गए जबकि तीन दोषी पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications