'मियां-मुसलमान' वाले बयान पर भड़के बदरुद्दीन, कहा- 'अब कुछ हुआ तो जिम्मेदार हिमंत सरमा होंगे'
मुसलमानों के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख और धुबरी सांसद बदरुद्दीन अजमल ने मुख्यमंत्री पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सीएम के बयान से किसी तरह की घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।
बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि असम में खासकर गुवाहाटी में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके लिए 'मियां मुसलमान' व्यापारी जिम्मेदार हैं। मियां व्यापारी गुवाहाटी में असमिया लोगों से सब्जियों के ऊंचे भाव वसूल रहे हैं, जबकि गांव में सब्जियों की कीमत कम है।













Click it and Unblock the Notifications