असम के कछार जिले में मिजोरम जाने वाले चार ट्रकों में लोगों ने की तोड़फोड़, बढ़ा सीमा पर तनाव

Assam-Mizoram Border Dispute:People vandalized four trucks going to Mizoram in Cachar district of Assam, tension increased

गुवाहाटी, 7 अगस्‍त। असम और मिजोरम के बीच लंबे समय से चला रहा सीमा विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की रात असम के कछार जिले में स्थानीय लोगों मिजोरम जाने वाले चार ट्रकों में कथित रूप से तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव फिर से बढ़ गया। यह असम सरकार द्वारा यात्रा सलाहकार नोटिस को वापस लेने के बावजूद हुआ है, जहां उसने स्थानीय लोगों से मिजोरम में माल से लदे वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने की अपील की थी।

asam

असम के कछार जिले में स्थानीय लोगों द्वारा अंडे ले जा रहे मिजोरम जाने वाले चार ट्रकों में कथित रूप से तोड़फोड़ की गई। ये ट्रक करीमगंज से अंडे लेकर मिजोरम की ओर जा रहे थे। ट्रक जब कछार जिले के भागा बाजार इलाके में पहुंचे तो कुछ लोगों ने वाहनों को रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो, जब ड्राइवरों ने कहा कि ट्रक मिजोरम की ओर जा रहे हैं, तो स्थानीय लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और अंडे सड़क पर फेंक दिए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह असम सरकार द्वारा लोगों से मिजोरम में माल से लदे ट्रकों की आवाजाही की अनुमति देने की अपील के बावजूद हुआ है।

गौरतलब है कि 26 जुलाई को सीमा पर दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच झड़प के बाद असम-मिजोरम के बीच तनाव बढ़ गया था। इसमें छह असम पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित सात लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। इसके बाद 5 अगस्त को, असम के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल ने मिजोरम सरकार के मंत्रियों से मिलने और अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थिति पर चर्चा करने के लिए आइजोल का दौरा किया।

विचार-विमर्श के बाद, दोनों राज्य सरकारों ने एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए और सीमा पर मौजूदा तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से स्थायी समाधान खोजने पर सहमति व्यक्त की।शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से वाहनों को मिजोरम जाने की अनुमति देने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+