असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: कांग्रेत नेता गौरव गोगोई ने की जांच की मांग, कहा- हम देश में हैं या बॉर्डर पर?
असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: कांग्रेत नेता गौरव गोगोई ने की जांच की मांग, कहा- हम देश में हैं या बॉर्डर पर?
नई दिल्ली, 27 जुलाई: असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर विवाद जारी है। इसी बीच लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने इस पूरे मामले पर जांच की मांग की है। मिजोरम से लगती सीमा पर हुई हिंसा में असम के पांच पुलिस कर्मी मारे गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात की जानकारी दी है। हिंसा को लेकर असम और मिजोरम दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा, कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कल असम-मिजोरम सीमा संघर्ष के दौरान लाइट मशीन गन (एलएमजी) का इस्तेमाल किया गया था। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम अपने देश में हैं या देश की सीमाओं पर? हम इस घटना की जांच की मांग करते हैं।
Recommended Video

वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा, ''स्थिति बहुत गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) को फौरन इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। मिजोरम के मुख्यमंत्री और असम के मुख्यमंत्री सिर्फ ट्विटर पर इस बात को लेकर लड़ रहे हैं। समाधान कुछ नहीं हो रहा।''
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा था, मुझे आप लोगों को ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम-मिजोरम सीमा पर राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हमारे 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
वहीं पूरे मामले में मिजोरम ने कहा कि हिंसा तब शुरू हुई है जब असम पुलिस ने सीमा को पार की। मिजोरम ने यह भी दावा किया है कि असम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने ये भी कहा है कि असम पुलिस ने मिजोरम पुलिस पर गोलियां चलाईं।












Click it and Unblock the Notifications