'रेप करने गया था, वो जाग गई, मैंने मार दिया', 44 साल के शख्स ने की नाबालिग की हत्या

असम के सोनितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 14 साल की लड़की के बलात्कार की कोशिश हुई। जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस केस में 44 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेशर्मी वाला बयान दिया, जिसके बाद से उसको फांसी देने की मांग की जा रही।

Assam

मामले में ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन के अधिकारी किशोर बरुआ ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने घर में ही बच्ची की हत्या कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वो घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वो उठी और चिल्लाने लगी तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर सारे सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। उसको सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

आरोपी की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है। मीडिया के सामने उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि मैं दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर गया था। जब वो उठी और चिल्लाने लगी, तो मैंने उसका गला दबा कर मार डाला। मैं अपनी गलती मानता हूं।

रेप मामले में एएसपी और 3 डॉक्टर गिरफ्तार
वहीं असम में पिछले कुछ महीनों से एक नाबालिग के रेप और हत्या को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। हाल ही में इस केस में एक एएसपी और 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक घटना जून की है। उस वक्त एसएसबी में काम करने वाले दंपत्ति के घर से एक आदिवासी लड़की का शव बरामद हुआ था। उसको शुरू में आत्महत्या बताया गया, लेकिन जब कई आदिवासी संगठनों ने इसका विरोध किया, तो असम सरकार ने जांच सीआईडी को सौंप दी। कुछ दिनों बाद पता चला कि एएसपी और तीन डॉक्टर इस केस पर पर्दा डाल रहे थे। ऐसे में उनको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+