50 साल पुराना असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझा, शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के CM ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

50 साल पुराना असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझा, शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के CM ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 29 मार्च: असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में मंगलवार (29 मार्च) को बड़ा फैसला किया गया है। 50 साल पुराने लंबित सीमा मतभेदों को हल करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Recommended Video

    Assam-Meghalaya में 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, Amit Shah ने निभाई अहम भूमिका | वनइंडिया हिंदी
    Assam Meghalaya

    एमएचए के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि असम और मेघालय के समकक्षों ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ-साथ इन राज्यों के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके बाद असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझ गया है, इससे माना जा रहा है कि दोनों राज्यों से बीच सालों से चली आर रही सारी विवादों का खात्मा होगा।

    असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 31 जनवरी को गृह मंत्रालय द्वारा जांच और विचार के लिए एक मसौदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। 36.79 वर्ग किमी भूमि के लिए प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, असम 18.51 वर्ग किमी और शेष 18.28 वर्ग किमी मेघालय को देगा।

    असम और मेघालय के बीच वास्तविक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले गृह मंत्रालय के साथ अंतिम दौर की चर्चा भी की गई है। असम और मेघालय के बीच अंतिम समझौता बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद बहुत लंबे समय से लंबित था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+