गजब का जज्बा: 90 हजार के चिल्लर लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा शख्स, पूरा किया सालों पुराना सपना
असम में एक शख्स के जज्बे को सब सलाम कर रहे। उसने 90 हजार के चिल्लर से बाइक खरीदी।

असम में एक शख्स ने स्कूटी खरीदी, लेकिन उसने उसका पेमेंट जिस अंदाज में किया, उसकी चर्चा देशभर में हो रही। उसने सारे पैसे नोट की बजाए चिल्लर में दिए, जिसमें 1,2, 5 और 10 के सिक्के शामिल हैं। इतने सिक्के गिनने में डीलर के कर्मचारियों की भी हालत खराब हो गई। हालांकि बहुत से लोग शख्स के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक असम के सिपाजर इलाके में मो. सैदुल हक छोटी सी दुकान चलाते हैं। उनका सपना गाड़ी लेने का था, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने धीरे-धीरे पैसे जोड़ने शुरू किए। इसमें उनको 5 से 6 साल लग गए। कुछ दिनों पहले वो गाड़ी के शोरूम गए और वहां पर उसकी कीमत पता की। उनको जो स्कूटी पसंद आई वो 90 हजार की थी। वो वहां से घर लौटकर आए और जमा किए गए सारे सिक्कों को इकट्ठा किया।
बुधवार को सैदुल एक बोरे में सिक्के भरकर शोरूम पहुंचे। इसके बाद कई कर्मचारियों को उन सिक्कों पर गिनने में लगाया गया। पेमेंट होते ही शोरूम ने उनको उनकी ड्रीम बाइक सौंप दी। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वो शोरूम में बोरी ले जाते और बाइक खरीदते दिख रहे।
स्टोर के मालिक ने भी की तारीफ
वहीं शोरूम के मालिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनका एक कर्मचारी उनके पास आया, उसने बताया कि एक ग्राहक आया है, जो चिल्लर देकर स्कूटी खरीदना चाहता है। उन्होंने ऐसी कई खबरें मीडिया में पहले देखी थीं। उनको उसका जुनून देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं इसी तरह वो शख्स भविष्य में चार पहिया वाहन भी खरीदे।
लोगों ने कही ये बात
आमतौर पर लोग पैसे नहीं होने पर लोन लेकर गाड़ी खरीद लेते हैं, लेकिन इस शख्स के सालों तक पैसे इकट्ठा किए, ऐसे में सब उसकी तारीफ कर रहे। इसके अलावा स्टोरी मालिक की तारीफ की गई, क्योंकि ज्यादातर बैंक या दुकान वाले इतने चिल्लर नहीं स्वीकार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications