असम का इत्र किंग मुस्लिम एमपी आता भाजपा के करीब
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला ) असम की राजनीति में बहरूद्दीन अजमल का अपना जलवा है। वे इत्र के बड़े कारोबारी हैं। उनका सैकड़ों करोड़ का कारोबार है। वे ढुबरी से लोकसभा सांसद भी हैं। असम के मुसलमान उन्हें अपना रहनुमा मानते हैं। वे आजकल मोदी सरकार के करीब आते नजर आ रहे हैं। वे लोकसभा में होने वाली बहसों में भाजपा के साथ खड़े दिखते हैं।

मुस्लिम लीग मोदी के खिलाफ
हालांकि केरल की मुस्लिम लीग के दोनों लोकसभा सांसद पूरी तरह से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ चलते हैं, पर अजमल भाजपा के साथ चल रहे हैं।
ढुबरी सीट से लोकसभा सांसद अजमल के बारे में कहा जा रहा है कि वे अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं। इस बाबत उनकी असम और दिल्ली में बैठे भाजपा के सीनियर नेताओं से बात हो रही है।
असम में अगले साल होने है विधानसभा चुनाव। अजमल अखिल भारतीय डेमोक्रेटिक फ्रंट नाम की पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे जमाते उलेमा-ए-हिन्द की असम इकाई के भी प्रमुख हैं। वे राजनीति में बहुत महत्वाकाक्षी हैं। अब उनका ख्वाब असम के मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनने का है।
पाँव फैलाती भाजपा
उधर, भाजपा भी असम में तेजी से अपने पाँव फैला रही है। उसे लगता है कि असम में अगले विधानसभा चुनाव में अजमल की पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाना संभव होगा। अजमल ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अनवर हुसैन को बड़े अंतर से मात दी थी। पहले वे कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। पर सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों में तालमेल नहीं हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 7 सीटों पर सफलता मिली थी। ये उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन था।












Click it and Unblock the Notifications