असम: जमीन हड़पने आए भू-माफिया के गुंडों ने महिला को लगा दी आग, गांव वाले बनाते रहे वीडियो

नई दिल्ली। असम में भू-माफिया के गुंडों द्वारा एक महीला को आग के हवाले करने का बड़ा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर भू-माफिया के एक समूह ने 50 वर्षीय महिला को जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को खेत के बीचों-बीच कुछ लोगों ने आग लगा दी। पीड़ित महिला की पहचान सालेहा बेगम के रूप में हुई है, हालांकि महिला को पुलिस द्वारा बचा लिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है।

Assam Land mafia goons set fire to woman villagers keep making videos

पीड़िता सालेहा बेगम ने अपने बयान में कहा कि भू-माफिया समूह ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी थी। सालेहा ने आगे कहा, यह हमारी भूमि है। उन्होंने मुझे जिंदा आग लगा दी और मुझे मारने की कोशिश की लेकिन मैं किसी तरह बच गई और मुझे कुछ मामूली चोटें ही आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना गुरुवार को मध्य असम जिले के मुरझर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दक्षिण समराली इलाके में हुई, जहां भू-माफिया समूह कथित रूप से जमीन पर अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा था।

जब महिला और उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और गुंडों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर महिला को आग लगा दी और उसे मारने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में गुंडों को ट्रैक्टर से खेत जोतने की कोशिक करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान महिला और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया गया।

वर्तमान में वह अस्पताल में भर्ती है और अपना इलाज करा रही है। इस बीच पुलिस ने घटना के संबंध में मुरझर पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए हैं। मुरझर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी कबीर लिम्बु ने कहा, 'हमने दोनों पक्षों द्वारा घटना के संबंध में दर्ज शिकायतों के बाद दो मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले 2019 में रहीमुद्दीन नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसने कथित रूप से जमीन हड़प ली थी और वह अब तक फरार है।'

यह भी पढ़ें: कोरोना की वजह से इस साल कोई नई योजना नहीं शुरू करेगी सरकार, सिर्फ आत्मनिर्भर भारत नीति पर होगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+