Assam News: हिमंता सरकार का ताहबड़तोड़ एक्शन, 100 से ज्यादा होटलों पर छापेमारी कर 1,000 किलो बीफ जब्त
Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का अवैध बीफ बिक्री को लेकर रुख काफी सख्त रहा है। असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा होटलों पर छापेमारी की है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इन होटलों से 1,000 किलो अवैध बीफ जब्त किया गया है।
पुलिस टीम ने स्पष्ट कहा है कि आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध बीफ बिक्री को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। बता दें कि असम के सीएम भी कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

असम में बकरीद के मौके पर भड़का था तनाव
पिछले दिनों असम में बकरीद के मौके पर तनाव काफी बढ़ गया था। असम के धुबरी में एक मंदिर में कथित तौर पर गोमांस फेकने की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा था कि प्रशासन अवैध बीफ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों के होटलों में छापेमारी कर बीफ जब्त किया गया है। 132 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: असम के धुबरी में सांप्रदायिक तनाव, सीएम हिमंत सरमा ने दिए 'शूट-एट-साइट' के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला?
Assam News: प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस प्रतिबंधित
असम में सार्वजनिक स्थानों पर बीफ खाना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने अवैध बीफ बेचने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश में साल 2021 में कैटल रिजर्वेशन एक्ट लागू किया गया था। इसके तहत गाय, बछड़े और बैल की हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस बेचना और सेवन करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों के 5 किमी. के दायरे में भी बीफ बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बकरीद के मौके पर फैले तनाव के बाद यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि इस घटना के बाद सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा था कि कुछ खास वर्ग के लोग इलाके में हिंसा फैलाना चाहते हैं। जो भी लोग ऐसा करना चाहते हैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश करने वालों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Northeast Flood: असम-मणिपुर में कुदरत का कहर, पूर्वोत्तर में क्यों हर साल आती है बाढ़ और लैंडस्लाइड? जानें वजह












Click it and Unblock the Notifications