2023 के अंत तक असम सरकार पूरी तरह से हटाना चाहती है AFSPA,स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा है कि राज्य सरकार इस साल के अंत तक राज्य से आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स ऐक्ट (AFSPA) को पूरी तरह से हटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
गुवाहाटी के खानापाड़ा खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद अब प्रदेश के सिर्फ 8 जिलों में ही एएफएसपीए रह गया है।

असम से पूरी तरह एएफएसपीए का लक्ष्य- मुख्यमंत्री
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, 'हमारी सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक राज्य से आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स ऐक्ट (एएफएसपीए ) को पूरी तरह से हटा लेने का है। हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले पहले की सरकारों ने केंद्र से 62 बार एएफएसपीए को बढ़ाने का अनुरोध किया था। अब हालात बेहतर हो रहे हैं।'
करीब 8,000 उग्रवादी राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए- सीएम सरमा
उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान विद्रोही गुटों के साथ चार शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं और करीब 8,000 उग्रवादियों को राजनीति की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी सरकार असम को 'मादक पदार्थ मुक्त', 'भ्रष्टाचार मुक्त' राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भ्रष्टाचार के मामलों में 127 सरकारी कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते हुए, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पुलिस ने पिछले दो साल में भ्रष्टाचार के मामलों में 127 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, '127 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफातर किया गया है। हमारी सरकार ने गिरफ्तार सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की पहल की है।'
असम के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य में उनकी सरकार की ओर से बहुविवाह की कुप्रथा को खत्म करने के लिए सख्त कानून लाने की बात कही है। गौरतलब है कि असम में बीजेपी सरकार की यह कोशिश बड़ा सियासी मुद्दा बना हुआ है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications