लॉकडाउन में फंसे असम के कैंसर मरीजों के लिए राज्य सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ऐसे लें मदद
नई दिल्ली। असम सरकार ने कैंसर मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। असम के मरीज जो लॉकडाउन के चलते राज्य के बाहर फंसे हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। असम सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी और 104 हेल्पलाइन डेस्क की स्टेट नोडल अधिकारी पोमी बरुवाह ने इसकी जानकारी दी है।

पोमी बरुवाह ने ट्वीट कर बताया है कि कोई भी कैंसर का मरीज जो लॉकडाउन की वजह से राज्य के बाहर है वो 104 पर कॉल कर जानकारी दे। उसकी मदद की जाएगी। जो मरीज किडनी ट्रांसप्लांट या हार्ट सर्जरी से गुजर रहे हैं। उनके लिए ये नंबर बै। इसके अलावा [email protected] पर इमेल भी किया जा सकता है। सरकार इसमें आर्थिक मदद भी करेगी। लॉकडाउन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इसी को देखते हुए ये असम सरकार ने नंबर जारी किया है।
वहीं असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि असम के सभी मेडिकल कॉलेज आज सामान्य रोगियों के लिए खुल गए हैं। मरीजों के लिए जिला अस्पताल, PHCs, CHCs भी खोले गए हैं। केवल महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल अन्य रोगियों के लिए बंद रहेगा क्योंकि इसको कोविड अस्पताल के तौर पर बदला गया है और यहां दूसरे मरीजों का इलाज नहीं होगा।
असम में अभी तक कोरोना संक्रमण के 36 केस आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। 19 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 23077 हो गई है और 718 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 17610 एक्टिव केस हैं। 4749 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications