DA Hike In Assam: असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता
Assam DA Hike: असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने इन सभी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा दी है।

DA Hike In Assam: असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राज्य सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, शुक्रवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में असम सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की वृद्धि करने का निर्णय लिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने असम सरकार के तहत काम करने वाले केंद्रीय या राज्य कैडर के सभी कर्मचारियों के लिए डीए(DA Hike) को मौजूदा 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी करने का फैसला किया है। इस डीए बढ़ोतरी से पेंशनधारियों को भी फायदा होगा।
10 अप्रैल से होगा प्रभावी
राज्य में बिहू त्योहार मनाने की तैयारी शुरू होने से पहले 10 अप्रैल को सभी कर्मचारियों को तीन महीने का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित परियोजना लागत पर 1,000 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। इससे प्रति वर्ष 1,988 एमयू ऊर्जा उत्पन्न होगी जो केंद्र की एक्ट ईस्ट नीति में तेजी लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications