असम: गुवाहाटी के फैंसी बाजार में विस्फोट, 4 लोग घायल

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में शनिवार सुबह हुए एक धमाके में 4 लोग घायल हो गए। ये धमाका शुक्लेश्वर घाट के पास एक बााजार में हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई, जहां से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।

Assam: Four injured in an explosion near Shukleshwar Ghat in Guwahati

जबकि इस घटना के बारे में गुवाहाटी के ज्‍वाइंट सीपी दिगांता बोरा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे नदी के किनारे शुक्‍लेश्‍वर घाट पर धमाका हुआ। मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वाड मौजूद है और धमाके के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद तथ्य सामने आ जाएंगे।

ये धमाका उस वक्त हुआ जब लोग अपने काम में व्यस्त थे। धमाके की आवाज के साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। ये धमाका इतना तेज था किद दुकानों से शीशे चटक गए। इस धमाके की जद में आने से 4 लोग घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+