असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 21 जिलों के 3.63 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित
असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 21 जिलों के 3.63 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित
गुवाहाटी, 31 अगस्त: असम में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और भी बिगड़ गई है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की चपेट में 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और बारिश की वजह से असम में 3,63,135 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य 30 अगस्त तक 44 राहत शिविर खोले गए हैं। जहां बाढ़ पीड़ित आराम से रह सके। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला असम में लखीमपुर है। जहां 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वबीं दूसरा सबसे प्रभावित जिला माजुली है, जहां 65 हजार लोग पीड़ित है। तीसरी जिला दरांग है, जहां बाढ़ से लगभग 41 हजार लोग प्रभावित हैं।
Recommended Video

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाढ़ की स्थिति के बारे में जानने के लिए फोन किया और इससे निपटने के लिए असम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
डेली बुलेटिन में कहा गया है कि असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार यानी 30 अगस्तर को फिर से बिगड़ गई है। जिसमें 17 जिलों में दो लोगों की जान चली गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बारपेटा जिले के चेंगा और मोरीगांव के मायोंग में बाढ़ के पानी में एक-एक बच्चे की डूब कर मौत हो गई है।
असम में बाढ़ से प्रभावित जिले हैं, बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा और तिनसुकिया।
रविवार तक असम के 14 जिलों में बाढ़ से 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। लेकिन एएसडीएमए ने कहा है कि र्तमान में 950 गांव पानी के नीचे हैं और पूरे असम में 30,333.36 हेक्टेयर फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है।
असम के 10 जिलों में 44 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिसमें 321 बच्चों सहित 1,619 लोग शरण ले रहे हैं। असम में अब तक 621.34 क्विंटल चावल, दाल और नमक, 578.82 लीटर सरसों का तेल, 100 क्विंटल पशु चारा और अन्य बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है।












Click it and Unblock the Notifications