Assam Election 2026: AIUDF की दूसरी लिस्ट जारी की, बदरुद्दीन अजमल इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में एआईयूडीएफ (AIUDF) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) इस बार बिन्नाकांडी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे, जिससे इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
AIUDF का यह कदम ऐसे समय में आया है जब राज्य में सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बदरुद्दीन अजमल का बिन्नाकांडी से चुनाव लड़ना खास माना जा रहा है, क्योंकि वे राज्य की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। उनके इस फैसले से पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूत करने के साथ-साथ नए मतदाताओं को भी आकर्षित करने की कोशिश में है।

Assam Election: एआईयूडीएफ की दूसरी लिस्ट में 12 कैंडिडेट
असम विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। एआईयूडीएफ का प्रभाव खास तौर पर असम के ऊपरी हिस्से और मुस्लिम बहुत इलाकों में है। दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।
Assam Election 2026: 9 अप्रैल को होगा मतदान, 4 मई को काउंटिंग
- चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी।
- राज्य में चुनावी माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है और विभिन्न दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Assam Election: बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के प्रदर्शन पर नजर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव कई मायनों में अहम होने वाला है। एक ओर जहां सत्ताधारी दल अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेगा, वहीं विपक्षी दलों के लिए यह चुनाव अपनी जमीन मजबूत करने का बड़ा मौका होगा।
AIUDF की नई उम्मीदवार सूची और अजमल की सक्रियता से साफ है कि पार्टी इस बार चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के इरादे से मैदान में उतरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिन्नाकांडी सीट पर बदरुद्दीन अजमल का प्रदर्शन कैसा रहता है और AIUDF राज्य की राजनीति में कितना असर छोड़ पाती है। असम की जनता 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का उपयोग करेगी और 4 मई को चुनावी नतीजे राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।
-
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
Assam Election 2026: गौरव गोगोई ने किया महागठबंधन का ऐलान, 100 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार -
Assam Election 2026: असम में TMC का बड़ा दांव! ममता बनर्जी से यूसुफ पठान तक 18 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी -
Assam Election 2026: क्यों तीसरी बार भी BJP ही बनाएगी सरकार? ये 5 फैक्टर तय करेंगे चुनाव का गेम -
Assam Election 2026: असम चुनाव में बड़ा गेम, कांग्रेस की 3rd लिस्ट जारी, रायजोर दल से गठबंधन—क्या बदलेगी सत्ता -
Assam Chunav: 'मैं संस्था बन गया हूं', नॉमिनेशन भरते ही CM हिमंता का बड़ा बयान, असम चुनाव में गरमाई सियासत -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO














Click it and Unblock the Notifications