Assam Earthquake: पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, असम के कामरूप में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 मापी गई
असम के कामरूप जिले में भूकंप के झटके लगे हैं। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Assam earthquake: पूर्वोत्तर भारत में Kamrup में भूकंप के झटके लगने की सूचना है। कामरूप के भूकंप के बारे में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि सोमवार को कामरूप जिले में भूकंप की पुष्टि की।
जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:52 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। रिपोर्ट्स के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है। जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नागालैंड में भी धरती कांपी
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कामरूप के अलावा पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य नागालैंड में भी 2.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। 17 अप्रैल दोपहर 03.04 बजे फेक में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Recommended Video
नेपाल में भी भूकंप के हल्के झटके
इसके अलावा करीब 40 मिनट के बाद नेपाल में भी भूकंप के हल्के झटके लगे। NCS की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में भूकंप के झटके सोमवार दोपहर करीब 3.46 बजे लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई।
निकोबार में भूकंप के हफ्ते भर बाद...
इससे पहले विगत 9 अप्रैल को निकोबार में भूकंप के झटके लगे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार निकोबार में ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर सबसे तेज झटके की तीव्रता 5.3 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications