गर्व का पल: IPS बेटी को डीजीपी पिता ने किया सेल्‍यूट, देखें पासिंग आउट परेड में बाप-बेटी का Video

आईपीएस बेटी की पासिंग आउट परेड में असम के डीजीपी ने किया सेल्‍यूट, इंटरनेट यूजर्स बोले 'गर्व का क्षण'

asamdgp

माता-पिता के लिए सबसे गर्व का पल तब होता है जब उनका बच्‍चे उन्‍हें गौरान्वित करते हैं। बच्‍चे बड़ा मुकाम हासिल करें ये कामना करते हैं। बच्‍चों की उपलब्धि देख हर पिता की छाती चौड़ी हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये वीडियो असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की बेटी का है। असम के डीजीपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से अपनी बेटी की पासिंग आउट परेड की एक क्लिप डीजीपी ने खुद शेयर की है।

ऑफिसर बाप-बेटी ने दोनों ने एक दूसरे को सेल्‍यूट किया

ऑफिसर बाप-बेटी ने दोनों ने एक दूसरे को सेल्‍यूट किया

असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को अपनी बेटी के साथ ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण देखने का अवसर मिला। आईपीएस बनी बेटी ऐश्‍वर्या सिंह की पासिंग आउट परेड में दोनों ने एक दूसरे को सेल्‍यूट किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

वीडियो में डीजीपी की बेटी और भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (आईपीएस) ऐश्वर्या सिंह को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से पासिंग आउट परेड में नजर आ रही है। बाप-बेटी की जोड़ी के इस सुखद पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डीजीपी पिता ने लिखी ये प्‍यारी पोस्‍ट

डीजीपी पिता ने लिखी ये प्‍यारी पोस्‍ट

डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ये वीडियो शेयर कर लिखा "शब्दों ने मुझे विफल कर दिया। बेटी aishwarya_ips से सलाम मिला क्योंकि वह आज svpnpahyd से बाहर निकली। 11 फरवरी को शेयर किया गया वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

दिल को छू लेने वाला!!! रब राखा!!

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जमकर लाइक्‍स मिल रहे हैं। क्लिप पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक शख्‍स ने लिखा "क्या पल है!!! दिल को छू लेने वाला!!! रब राखा!!! एक अन्य व्यक्ति ने लिखा "इससे बड़ा गर्व का क्षण नहीं हो सकता। यह सौभाग्य की बात है। बधाई हो! पिता-बेटी की जोड़ी के लिए कितना गर्व का दिन है! बधाई हो सर ! वहीं एक और यूजर ने लिखा "गर्व का क्षण। ऐश्वर्या और गर्वित माता-पिता को मेरी हार्दिक बधाई। भगवान भला करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+