Assam Coal Mine: 300 फीट गहरी खदान में 45 घंटे से फंसे 9 श्रमिक, रेस्क्यू करने Navy भी पहुंची, बड़े अपडेट्स
Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ जिले के उमरांगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में फंसे 9 श्रमिकों अब तक निकाला नहीं जा सका है। रेस्क्यू में भारतीय सेना और असम राइफल्स के बचाव कार्य बल जुटे हैं। अब नौसेना भी स्थल पर पहुंच चुकी है। रिमूव ऑपरेटेड व्हीकल के जरिए श्रमिकों की खदान के अंदर तलाश जारी है।
दीमा हसाओ में इस हफ्ते सोमवार को खदान हादसे में 9 श्रमिक माइन के अंदर फंस गए। जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू में भारतीय सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें और अन्य एजेंसियां असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो इलाके में एक कोयला खदान में फंसे 9 लोगों को बचाने के लिए कल से बचाव अभियान में लगी हुई हैं। सोमवार को असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो में खदान में पानी के बीज गोताखोर टीम ने दो बार गोता लगाने का प्रयास किया। लेकिन अब तक श्रमिकों का पता नहीं चल पाया है।

असम के विशेष डीजीपी हरमीत सिंह ने रेस्क्यू की जानकारी देते हुए कहा, " स्थल पर नौसेना की टीम पहुंच चुकी है। भारतीय सेना, विशेष बल के गोताखोरों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ रेकी की है। नौसेना के पास गहरे गोताखोरी के उपकरण भी हैं। उनके पास एक आरओवी (रिमूव ऑपरेटेड व्हीकल) भी है। हम यहां बचाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और मामले को ले लिया गया है और एक जांच अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। "
भारतीय सेना के इंजीनियर वर्तमान में खदान से पानी निकालने में नागरिक प्रशासन की सहायता कर रहे हैं और रात में संचालन जारी रखने के लिए साइट को रोशन करने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। संयुक्त बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। फंसे खनिकों को बचाने के लिए कल सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा।
जिले के एक अधिकारी ने कहा, "बचाव अभियान सोमवार (6 जनवरी, 2025) से जारी है लेकिन अभी तक किसी भी मजदूर को खदान से बाहर नहीं निकाला गया है।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (7 जनवरी, 2025) को कहा कि दिमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान के अंदर नौ श्रमिकों के फंसने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया की हादसे की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ शख्त एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications