'भाजपा नतीजों से हैरान नहीं है...', कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा ऐसा?
Karnataka Election results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 136 सीटों पर जीत के बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर भाजपा की हार को स्वीकार किया। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी नतीजों से हैरान नहीं है। सरमा ने यह भी लिखा कि पार्टी अपने नुकसान पर विचार करेगी और सीख के साथ आगे बढ़ेगी।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जैसे कारकों पर दोष लगाए बिना विनम्रता के साथ फैसले को स्वीकार किया जाएगा।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक चुनाव के नतीजों से हैरान नहीं है। कांग्रेस की जीत अचानक नहीं हुई। कांग्रेस की जीत अप्रत्याशित नहीं थी क्योंकि चुनावों से पहले कई सर्वे और रिपोर्टों में खुलासा किया गया गया था कि भाजपा का प्रदर्शन खराब रहेगा।
कर्नाटक में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले दो से तीन महीनों में किए गए अलग-अलग सर्वे ने सुझाव दिया था कि भाजपा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी इसलिए परिणाम चौंकाने वाले नहीं थे।
हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, 'हम हमेशा जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हम अपनी हार के लिए ईवीएम या किसी अन्य बाहरी कारकों को दोष नहीं देते हैं, बल्कि हम आत्मनिरीक्षण करते हैं और अपने आप से सीखते हैं। मुझे विश्वास है कि बीजेपी कर्नाटक, हार को शालीनता से स्वीकार करती है और कर्नाटक के महान लोगों के लिए काम करना जारी रखेगी।''
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की जीत 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सफलता को विफल नहीं करेगी। इस हार का लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
कर्नाटक में स्टार प्रचारकों में से एक सरमा ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया था कि बीजेपी राज्य में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications