'ये 'नकली लोगों के सरदार हैं...', असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इंदिरा और 'गांधी सरनेम' पर उठाए सवाल
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 'गांधी' उपनाम का उपयोग करने की वैधता पर सवाल उठाया। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार को 'नकली लोगों का सरदार' कहा है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के संक्षिप्त नाम के रूप में 'INDIA' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी अपनी राजनीतिक सुविधा के मुताबिक भारत और इंडिया नाम का उपयोग करती है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'सभी डुप्लीकेट गांधीवादी हैं....'
भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन दिवस को संबोधित करते हुए असम सीएम सरमा ने कहा, ''मैंने उनसे (गांधी परिवार) कहा है कि आप 'डुप्लिकेट के सरदार' हैं। (महात्मा) गांधी जी ने हमें आजादी दिलाई और उन्होंने उनका ही सरनेम छीन लिया। सभी डुप्लीकेट गांधीवादी हैं।''
Recommended Video
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''मैंने लंबे समय तक शोध किया कि इंदिरा, राहुल, राजीव और प्रियंका किस फॉर्मूले से गांधी बने, लेकिन मुझे ये बात अब तक पता नहीं चला है। भारत का पहला घोटाला गांधी के सरनेम के साथ किया गया था।'' उन्होंने कहा कि अगर कोई डाकू गांधी उपनाम का इस्तेमाल करता है तो इससे वह साधु नहीं हो जाएगा।
2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सीएम सरमा ने कहा, ''राहुल गांधी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अपना डुप्लिकेट उपनाम छोड़ दें क्योंकि यह उनका असली सरनेम नहीं है।''
कांग्रेस ने किया पलटवार
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि किसी का सरनेम असम के लिए चिंता का कारण कैसे हो सकता है, जब वह पहले से ही गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को अपने राज्य की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications