'आपने कभी राष्ट्रपति-राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया', संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्ष पर बरसे सीएम हिमंत बिस्वा
Parliament Inauguration: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कभी विधानसभा भवन के शिलान्यास और उद्घाटन पर राष्ट्रपति और राज्यपाल को आमंत्रित किया।

Parliament Inauguration: नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। 28 मई को इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके उद्घाटन को लेकर राजनीति गरमा गई है। पीएम मोदी इस नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, इसको लेकर विपक्षी पार्टी मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। इसके लिए 19 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त बयान जारी किया है। इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है।
19 विपक्षी पार्टियों का कहना है कि पीएम मोदी को संसद भवन का उद्घाटन नहीं करना चाहिए। नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। इसको लेकर 19 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार किया है। इसको लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने पटवार करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 5 गैर बीजेपी और विपक्षी राज्य सरकारों ने विधानसभा भवन का शिलान्यास या फिर उद्घाटन किया। शिलान्यास और उद्घाटन या तो मुख्यमंत्री ने या फिर पार्टी अध्यक्ष ने किया। एक भी मौके पर राज्यपाल या राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया था।
Recommended Video

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विपक्षी दलों का बहिष्कार स्पष्ट है। उन्होंने संसद भवन के निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि निर्माण इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा। इसलिए विपक्ष के लिए सब कुछ बाउंसर की तरह हुआ है। बस अपना चेहरा बचाने के लिए वे बहिष्कार का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर से जुड़े दिन संसद भवन खुलेगा। यह उनके लिए समारोह का विरोध या बहिष्कार करने का एक और कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें- असम से AFSPA हटाने की तैयारी कर रहे हैं हिमंत बिस्वा सरमा, जानिए क्या है ये कानून?












Click it and Unblock the Notifications