Assam BJP: कौन हैं MLA Rupjyoti Kurmi? असम विधानसभा में की गाली-गलौज, अब BJP ने की इस पर बड़ी कार्रवाई

Assam BJP: भाजपा ने असम के अपने विधायक रूपज्योति कुर्मी को विधानसभा में अमर्यादित बयान देने के लिए माफी मांगने का निर्देश दिया है। BJP की राज्य इकाई की यह कार्रवाई सदन में MLA के गलत व्यवहार की आलोचना के बाद आई है।
असम BJP इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कुर्मी को लिखे एक हस्ताक्षरित पत्र में उनसे अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा।

Assam-BJP

Assam BJP: कौन है MLA रूपज्योति कुर्मी जिस पर BJP ने की कार्रवाई

सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार, 22 मार्च को अपने मरियानी विधायक रूपज्योति कुर्मी को निर्देश दिया कि वह बीते शुक्रवार को राज्य विधानसभा में अपने चौंकाने वाले आचरण के लिए असम के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें जहां उन्हें विपक्षी नेताओं को धमकाते और गाली देते हुए सुना गया था।

असम में पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मरियानी विधानसभा सीट (Assam By Elections 2021) से बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार रूपज्योति कुर्मी पहले इसी सीट से कांग्रेस के विधायक थे, जो इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। इसी के साथ बीजेपी कांग्रेस के 30 साल पुराने किले पर जीतने में कामयाब रही।

भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने रूपज्योति कुर्मी को अपने जैसे वरिष्ठ राजनेता के अप्रत्याशित और अमर्यादित व्यवहार के लिए भविष्य में इस तरह के अभद्र व्यवहार को न दोहराने की सलाह दी।

Assam BJP: क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार, 23 मार्च को असम विधानसभा में बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने विपक्षी सदस्यों पर हमला करते हुए गाली-गलौज की थी। इस पर विपक्षी दलों ने विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया था जिसके बाद उपसभापति ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी थी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुदान की मांग पर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा में भाग ले रहे कुर्मी को विपक्षी विधायकों अखिल गोगोई और शेरमन अली अहमद ने बीच में टोका था जिसके बाद उनकी की गई टिप्पणियों से नाराज बीजेपी एमएलए ने विपक्षी विधायक को गाली देना शुरू कर दिया था जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पत्र लिखा, "बीजेपी के एक सदस्य के रूप में, हम एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं करते हैं। बीजेपी एक अनुशासित और सहनशील पार्टी है, जो अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों पर अडिग है। MLA कुर्मी का ये व्यवहार पार्टी की विचारधारा और मर्यादा के खिलाफ था। हम आप जैसे वरिष्ठ नेता के व्यवहार को देखकर स्तब्ध हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+