Assam Assembly elections 2021: असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Assam Assembly elections 2021: असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल का भी नाम शामिल है। सर्बानंद सोनवाल एक बार फिर से माजुली विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Recommended Video

    Assam Assembly Elections 2021: BJP ने जारी की Candidates की पहली लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
     Assam Assembly elections 2021: BJP releases list of 70 candidates, CM Sonowal to contest from Majuli

    गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम पर गहन मंथन के बाद शुक्रवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी। असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 70 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी यहां असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

    इस गठबंधन में बीजेपी 92 सीटों पर, एजीपी को 26 सीटे और यूपीपीएल 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। गौरतलब है कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होंगे, जिसके पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च को हो जाएगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 6 अप्रैल को तीसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+