असम की चुनावी सभा में बोले जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस सत्ता में आने पर केवल घोटाले ही करेगी
दिसपुर: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के दिग्गज नेता असम के चुनावी प्रचार पर व्यस्त हैं। आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

असम में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम 'कांग्रेस' शब्द के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसकी नीतियों के खिलाफ हैं। 7 साल में उन्होंने क्या किया है? एक गारंटी है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर केवल घोटाले ही करेगी। यह आपके ऊपर है कि आप घोटाले की गारंटी चाहते हैं या विकास की गारंटी चाहते हैं।
नड्डा ने कहा कि गारंटी है कि कांग्रेस आएगी तो घोटाला ही करेगी। उनका मिशन है कमीशन और हमारा ध्येय है मिशन। हम मिशन से काम करते हैं। ये लोग खड़े होकर बोलते हैं कि हम भारत को बढ़ाएंगे। अरे अपनी पार्टी की चिंता कर लो यह ही बहुत है बाकी मोदी जी पर छोड़ दो।
Recommended Video
वहीं नड्डा ने बताया कि गुवाहाटी में एम्स बन रहा है। मोदी जी ने असम को बाढ़ से बचाने के लिए 4 गुना ज्यादा पैसा दिया है। इस साल बजट में असम के विकास के लिए 53 हजार करोड़ रुपये दिए गए। 35 हजार करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications