कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच असम के दो जिलों में लगाया गया पूरी तरह से लॉकडाउन

lockdown

नई दिल्ली, 28 जुलाई। देश में कोरोना का संकट अभी भी बना हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका अभी भी बनी हुई है। कई राज्यों कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतर देखने को मिल रही है। असम में दो शहरों में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अगले आदेश तक पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने गोलाघाट और लखीमपुर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार के अगले आदेश तक दोनों ही शहर में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा, यह कर्फ्यू पूरे 24 घंटे तक रहेगा।

बता दें कि इससे पहले केरल की भी सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। हालांकि यह लॉकडाउन 24 और 25 जुलाई के लिए रखा गया था। वहीं हरियाणा में भी सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन का ऐलान किया है। यहां पर लॉकडाउन को 2 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान यहां रेस्टोरेंट, बार, क्लब को ढील दी गई है और रात 11 बजे तक खुले रहने की इजाजत है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां फिलहाल अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने धीरे-धीरे लोगों को सहूलियत देने का ऐलान कर दिया है। यहां तक कि सिनेमाघरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+