Asom 2.0 Six Lane Bridge: ब्रह्मपुत्र के सीने पर 6 लेन पुल बनकर तैयार, गुवाहाटी के लिए बनेगा गेम चेंजर
Asom 2.0 Six Lane Bridge: असम की राजधानी गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाला सिक्स-लेन ब्रिज अब तैयार हो चुका है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहा यह लगभग 1,600 मीटर लंबा पुल फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह परियोजना न केवल असम की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की महत्वाकांक्षी Asom 2.0 विकास योजना का यह अहम हिस्सा है।
अभी गुवाहाटी से उत्तर गुवाहाटी पहुंचने में फेरी या पुराने पुलों के जरिए करीब एक घंटे तक का समय लग जाता है। सिक्स-लेन ब्रिज चालू होने के बाद इस सफर में मात्र 10 से 15 मिनट में लगेंगे। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

Asom 2.0 Six Lane Bridge: गुवाहाटी में विकास की बदलेगी तस्वीर
- Asom 2.0 के तहत राज्य सरकार का फोकस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज कनेक्टिविटी और निवेश को आकर्षित करने पर है।
- गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी सिक्स-लेन ब्रिज इस विजन को जमीन पर उतारने का बड़ा उदाहरण है। इस पुल के जरिए ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों पर बसे क्षेत्रों का संतुलित विकास संभव हो सकेगा।
- उत्तर गुवाहाटी में नए रिहायशी प्रोजेक्ट, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
Assam Chunav 2026 में विकास कार्य होंगे अहम
राजनीतिक दृष्टि से भी यह परियोजना बेहद अहम मानी जा रही है। आगामी असम विधानसभा चुनावों से पहले यह पुल जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसका सीधा असर सत्तारूढ़ सरकार की छवि पर पड़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अब चुनावी मुद्दा है और असम की राजनीति में इसकी परंपरा भी रही है। ऐसे में Asom 2.0 के तहत पूरा होने जा रहा यह ब्रिज सरकार के विकास एजेंडे को मजबूत आधार दे सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा विकास प्रोजेक्ट को लेकर खासे मुखर रहे हैं।
Six Lane Bridge से गुवाहाटी का ट्रैफिक होगा कम
गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी सिक्स-लेन ब्रिज न सिर्फ यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि असम के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को भी नई दिशा देगा। फरवरी 2026 तक इसके उद्घाटन के साथ ही ब्रह्मपुत्र पर यह पुल राज्य के विकास की पहचान बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications