#MeToo: दीपिका पादुकोण ने क्यों कहा कि इसपर क्रिकेटर्स से भी सवाल पूछें

मुंबई। हाल ही में दुनियाभर में चले मीटू अभियान (#MeToo) के दौरान कई फिल्मकारों सहित राजनेताओं के नाम भी सामने आए। इस अभियान के दौरान फिल्मकार लव रंजन पर भी कई आरोप लगे। इस बीच दीपिका ने लव रंजन के दफ्तर जाकर उनसे मुलाकात की। लेकिन ये बात लोगों को पसंद नहीं आई।

Deepika

दीपिका की लव रंजन से मुलाकात उनके फैंस को रास नहीं आई और ट्विटर पर हैश टैग नॉट माई दीपिका ( #NotMyDeepika ) ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका लव रंजन की आने वाली फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। हालांकि अब तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दीपिका से हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर सवाल पूछे गए, जिनपर उन्होंने खुलकर बात की। दीपिका ने मीटू अभियान पर कहा, 'आपको कुछ क्रिकेटर्स से भी मीटू अभियान के बारे में पूछना चाहिए। लेकिन मैंने ऐसा होते नहीं देखा है। लेकिन हर अभिनेता से इसे लेकर सवाल पूछा जाता है। ये चीजें केवल फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हो रही हैं।'

दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनसे भी इसपर बात की जा सकती है, लेकिन वो बस इतना जानना चाहती हैं कि इसपर केवल फिल्म अभितेनाओं से ही क्यों सवाल पूछे जाएं। दीपिका कहती हैं, 'क्या एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे विचार नहीं होने चाहिए। तब हमारी राय मायने रखती है, है ना?' हालांकि इस दौरान दीपिका ने लव रंजन की फिल्म में काम करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

फिलहाल दीपिका निर्देशक मेघना गुल्जार की आने वाली फिल्म छपाक में काम कर रही हैं। छपाक में वह तेजाब हमले की शिकार हुई लक्ष्मी अगरवाल की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्रांत मेसी भी दिखाई देंगे। ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+