एशियन गेम्स: अरुणाचल CM से मुलाकात करेंगे राज्य वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारी, उठाएंगे तीनों खिलाड़ियों का मुद्दा

चीन के हांगझोउ में एशियन गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले ड्रैगन ने भारत के खिलाफ बड़ी चाल चली, जहां उसने अरुणाचल प्रदेश के 3 वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। इस पर अरुणाचल प्रदेश वुशू एसोसिएशन (APPWA) ने चिंता जताई। साथ ही सरकार से इस समस्या का हल निकालने को कहा।

मामले में APPWA के अध्यक्ष टैक टाडर ने कहा कि ये एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। एशियन गेम्स में उनकी प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी टीम का शामिल होना असंभव है। वो आज (शुक्रवार) अरुणाचल सीएम पेमा खांडू से मिलने जा रहे हैं।

Asian Games arunachal Pradesh

वहीं दूसरी ओर भारत भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बीजिंग जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। साथ ही भारत ने चीन के सामने इस मुद्दे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक तीनों खिलाड़ियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, इस वजह से उनको वीजा नहीं दिया गया। हालांकि भारतीय अधिकारी इस बात को खारिज कर रहे। उनका कहना है कि तीनों अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, जिसे चीन अपना हिस्सा बताता है। दशकों से भारत और चीन के बीच इसको लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से उसने वीजा में अड़ंगा लगाया।

दिल्ली में रुके हैं तीनों खिलाड़ी
एशियन गेम्स 23 सितंबर से शुरू हो रहा, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार को भारतीय टीम जब दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो रही थी, तो अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलु टेगा और मेपुंग लाम्गू को विमान से चढ़ने से रोक दिया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि तीनों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। इस वजह से तीनों खिलाड़ी दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में स्थित हॉस्टल लौट आए। भारत ने एशियन गेम्स की आयोजन समिति और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के सामने ये मुद्दा उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+