Asia Cup Trophy Controversy: टीम इंडिया के विरोध को संजय राउत-सौरभ भारद्वाज ने बताया 'ड्रामा', बीजेपी भड़की
Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप में धमाकेदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में धूल चटाई है। भारतीय टीम की जीत के बाद स्टेज पर जमकर हाई वॉल्टेज ड्रामा भी हुआ। ट्रॉफी देने के लिए पाकिस्तान के मंत्री और ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेज पर इंतजार करते रहे, लेकिन कप्तान सूर्यप्रकाश यादव नहीं पहुंचे। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी उपविजेता के तौर पर मिला चेक फेंक दिया। इस पूरे प्रकरण पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है।
बीसीसीआई ने टीम के इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय टीम उस शख्स से ट्रॉफी नहीं ले सकती, जिसने भारत के खिलाफ काम किया हो। इस प्रकरण पर शिवसेना सांसद संजय राउत और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा है। दोनों ने इसे ड्रामा कहा जिस पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Asia Cup Trophy Controversy पर सियासी बयानबाजी
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे राष्ट्रवादी ड्रामा बताते हुए सोशल मीडिया टूर्नामेंट की शुरुआत का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सिर्फ़ 15 दिन पहले, सीरीज की शुरुआत में, वे पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी के साथ हाथ मिला रहे थे और मुस्कुराकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे. और अब? कैमरों के सामने पूरी तरह से राष्ट्रवादी ड्रामा!'
इसी पोस्ट में राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा कि अगर देशभक्ति सचमुच आपके खून में होती, तो आप पाकिस्तान के साथ मैदान पर कदम भी नहीं रखते। उन्होंने इस टूर्नामेंट को शुरू से लेकर अंत तक एक नाटक बताते हुए कहा कि यहां भारत की जनता खेला हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 'मोहसिन नकवी अड़े थे', BJP नेता ने बताई बड़ी वजह, क्यों टीम इंडिया ने Asia Cup की ट्रॉफी लेने से किया इंकार?
Saurabh Bhardwaj ने भी साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वही वीडियो शेयर करते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ सरकार की दी हुई स्क्रिप्ट के मुताबिक चल रहे थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'देखिए सीरीज की शुरुआत में, अभी 15 दिन पहले, पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी के साथ हाथ भी मिलाया , फोटो भी खिंचवाया था। भारत में मैच का विरोध हुआ तो खिलाड़ियों को नई स्क्रिप्ट दी ताकि देश में प्रोपेगेंडा चला सके।'
BJP नेता अमित मालविया भड़के
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के मसखरे, दो कौड़ी के आप विधायक ने टीम इंडिया के कप्तान को चुनौती दी थी। दरअसल भारद्वाज ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों की मदद के लिए अपनी मैच फीस सशस्त्र बलों को दान करने की चुनौती दी थी। इसका हवाला देते हुए मालवीय ने कहा कि हमारे कप्तान ने शानदार अंदाज में जवाब दिया।'
यह भी पढ़ें: कौन हैं पाकिस्तानी मोहसिन नकवी? जिनके हाथ से भारतीय टीम ने नहीं ली Asia Cup की ट्रॉफी, क्या करते हैं काम












Click it and Unblock the Notifications