फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने परीक्षा भी नकल करके पास की होगी

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने परीक्षा भी नकल करके ही पास की होगी। दरअसल राहुल गांधी स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसी बात को लेकर अशोक पंडित ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा है। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

ashoke pandit, rahul gandhi, congress, standing committee, congress leader rahul gandhi, ashoke pandit slams rahul gandh, rahul gandhi ashok pandit, rahul gandhi news, rahul gandhi news, bollywood, अशोक पंडित, राहुल गांधी, कांग्रेस, बॉलीवुड, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, स्टैंडिंग कमिटी बैठक, राहुल गांधी अशोक पंडित राहुल गांधी न्यूज

अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि राहुल गांधी ने परीक्षा भी नकल करके ही पास की होगी, जिस भी कक्षा में वो होंगे। क्योंकि वो जरूर क्लास बंक करते होंगे। ठीक इसी तरह वह कभी डिफेंस मीटिंग में भी नहीं गए और बेशर्मों की तरह लेक्चर देना चाहते हैं।' अशोक पंडित के इस ट्वीट पर किसी ने उनका समर्थन किया तो किसी को उनका ऐसा कहना पसंद नहीं आया। वहीं किसी ने उनके इस ट्वीट पर चुटकी भी ली।

एक यूजर ने कहा, 'पंडित जी आप कैसी-कैसी बातें करते हो अभी तो वह बालक है बहुत उम्र पड़ी है सीखने की बाद में सीख लेंगे। अभी तो पर्ची आ जाती है कि क्या बोलना है और क्या ट्वीट करना है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भक्ति रस कितना प्रश्न करोगे भाई.. लिमिट में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे पिछले साल इन्होंने कॉलेज से ड्रॉप आउट कर लिया था।' वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा, 'वैसे मीटिंग अटैंड भी करता तो क्या? समोसे खा के साथ में चाय पी के मीटिंग रूम के पर्दे से हाथ पोंछ के आ जाता।'

बता दें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी रक्षा मामलों की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन दुख की बात है कि वह लगातार देश को हतोत्साहित कर रहे हैं और सेना की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी हर वो चीज कर रहे हैं, जो विपक्ष के किसी जिम्मेदार नेता को नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+