जया जेटली, जार्ज फर्नांडीज और चल बसे अशोक जेटली

नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) कभी समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली के पहले प्रेमी और फिर पति अशोक जेटली नहीं रहे। उनका मंगलवार को निधन हो गया। वे 71 साल के थे। वे जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर थे।

Ashok Jaitly, ex-husband of Jaya Jaitley, is no more

वे ऱिश्ते में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय जडेजा के ससुर भी थे। जेटली वाटर मैनजमेंट एक्सपर्ट थे। जेटली और जया के बीच करीब 55 साल पहले संबंध बने थे। कई सालों तक की मित्रता के बाद दोनों ने 1965 में शादी की। दोनों की एक पुत्री अदिति और पुत्र अक्षय हुए। जया केरल के राज परिवार से थीं। दिल्ली में ही उनकी स्कूली और कालेज शिक्षा हुई। दोनों को पुस्तकों को लेकर प्रेम जोड़ता रहा सालों तक।

जार्ज साहब से दोस्ती

जेटली की दिल्ली में पोस्टिंग हुई तो जया करीब आई जार्ज फर्नाडीज के। दोनों के बीच संबंध इतने करीब होते चले गए कि अशोक कहीं पीछे छूट गए। उस दौर में जया करीब आई मधु दंडवते, मधु लिमये और रबि राय जैसे नामवर समाजवादियों के भी।

हुआ तलाक

फिर दोनों ने तलाक ले लिया। जया रहने लगी जार्ज साहब के साथ ही। इसको लेकर जार्ज साहब की पत्नी ने कई बार बवाल भी किया। पर ये सबको पता है कि जया सालों साथ रहीं जार्ज साहब के घर में। बुधवार को अशोक जेटली की अंत्येष्टि हो गई राजधानी में।

उन्होंने भी जया से तलाक के बाद फिर से विवाह कर लिया था। अशोक जेटली के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद शानदार शख्स थे। हजारों किताबें उन्होंने पढ़ी। हमेशा विवादों से परे रहे। बहरहाल, उनके निधन से राजधानी की एक शानदार शख्सियत चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+