CM अशोक गहलोत बोले, PM मोदी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में तो सुंदर भाषण देते हैं, लेकिन मुसलमानों को टिकट नहीं देते
CM अशोक गहलोत बोले, PM मोदी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में तो सुंदर भाषण देते हैं, लेकिन मुसलमानों को टिकट नहीं देते
Ashok Gehlot On BJP and PM Modi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार ( 25 दिसंबर) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi government) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) के संबोधन पर तंज करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी AMU में तो सुंदर भाषण देते हैं, लेकिन चुनाव में मुसलमानों को टिकट नहीं देते हैं। इसके अलावा सीएम गहलोत किसान आंदोलन और राजस्थान में उनकी सरकार गिराने का आरोप भी बीजेपी पर लगाया।
Recommended Video

टिकट नहीं देते पर सरकार गिराने में मुस्लिमों का इस्तेमाल करती है BJP: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप बीजेपी नेता जफर इस्लाम पर लगाया। सीएम गहलोत ने कहा, बीजेपी मुसलमानों को एक टिकट नहीं देती चुनाव में और मुसलमानों का इस्तेमाल सरकार गिराने में करती है।
अशोक गहलोत ने कहा, उत्तर प्रदेश के अंगर 400 से ज्यादा टिकट है, बिहार में 250 के आसपास सीट है लेकिन बीजेपी एक टिकट मुसलमान को नहीं देती है।

पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर है: अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुसलमानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का दोहरा चरित्र है। सीएम गहलोत ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कितना प्यारा भाषण दिया। उनका भाषण सुनकर लगा कि वो बहुत बड़े दिल वाले एक उदारवादी व्यक्तित्व के धनी प्रधानमंत्री हैं लेकिन पीएम मोदी की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। मुसलमानों को बीजेपी एक टिकट नहीं देती है और मुसलमानों का इस्तेमाल सरकार गिराने में हमेशा करती है।

इनके लिए मीडिया की नजर में सात खून माफ है: अशोक गहलोत
कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, हमारे वक्त में एक मुख्यमंत्री होटल में चला गया था तो उसको इस्तीफा देना पड़ गया था। रेल मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, कानून मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा लेकिन इनके लिए मीडिया की नजर में सात खून माफ है।
किसान आंदोलन को लेकर सीएम गहलोत ने कहा, किसी भी सरकार को इतना संवेदनहीन नहीं होना चाहिए। हमने किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने जो तीन नए कृषि कानून बनाए हैं, उसमें किसानों के हितों के लिए हमने संशोधन किया है।












Click it and Unblock the Notifications