आज तक किसी प्रधानमंत्री ने ना मोदी जैसी भाषा बोली, ना ऐसा व्यवहार किया: गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि नरेंद्र मोदी राजनीति को निचले स्तर पर ले गए हैं। नागौर के मकराना में एकसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी बड़े भावुक होकर बोलते हैं मेरी मां को क्या कह दिया, मेरे समाज को क्या कह दिया, मुझे क्या कह दिया लेकिन वो खुद क्या बोलते हैं पंडित नेहरू के बारे में, राहुल गांधी के बारे में, सोनिया गांधी के बारे में वह याद नहीं रखते।

मोदी जैसी भाषा पहले नहीं बोली गई

मोदी जैसी भाषा पहले नहीं बोली गई

अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा,आप राजनीति को किस स्तर पर ले गए हो। आजादी के बाद से आज तक कोई प्रधानमंत्री ऐसा नहीं हुआ जिसने इस तरह की भाषा और व्यवहार किया हो, जो मोदी ने किया है। राजनीतिक रूप से जिस रूप में टिप्पणियां की हैं, जिस रूप में देशवासियों को संदेश दिया है। वो पहले कभी नहीं हुआ।

Recommended Video

    Rajasthan Election 2018:Vasundhara Raje पर क्या भारी पड़ेंगे Ashok Gehlot | वनइंडिया हिंदी
    झूठ बोलकर सरकार बनाई

    झूठ बोलकर सरकार बनाई

    अशोक गहलोत ने कहा है कि झूठ बोलकर, झूठे वादे कर भाजपा ने राजस्थान में सरकार तो बना ली लेकिन पांच साल में जनता को सिर्फ दुख दिया है। वसुंधरा सरकार ने प्रदेश में बजरी, शराब और भूमाफिया को आगे बढ़ाया। माफिया के जरिए ऊपर तक सरकार को पैसा पहुंचता है, इसीलिए सरकार ने ऐसे अधिकारियों को लगाया जो मिलीभगत कर सकें।

    नोटबंदी के बाद के मोदी के बयान पर टिप्पणी

    नोटबंदी के बाद के मोदी के बयान पर टिप्पणी

    अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समय कहा था कि यदि उनका नोटबंदी का उद्देश्य सफल ना हो तो जनता चौराहे पर खड़ा कर उन्हें फांसी दे सकती है। अब लोग चौराहे पर खड़े नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि नोटबंदी असफल रही, ये साफ हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+