राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत का ऐलान- मार्च से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बेरोजगारी भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अशोक गहलोत ने ये ऐलान राजस्थान विश्वविद्यालय में किया। वो यहां छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। गहलोत ने कहा है कि इस साल मार्च से प्रदेश सरकार युवकों को तीन हजार और युवतियों को साढ़े तीन हजार रुपये भत्ता देगी।

Ashok Gehlot announces raise unemployment allowance for youth in rajasthan

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के बेरोजगार युवाओं को 3,500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. अशोक गहलोत ने कहा कि एक मार्च से सबको 3,500 रुपये तक का भत्ता मिलेगा. लड़कों को मिलेगा 3,000 रुपए और लड़कियों को मिलेगा 3,500 रुपए. पिछली सरकार ने भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में 600 रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि देनी शुरू की थी लेकिन हमने 3500 रुपये देने का वादा किया था।

अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद छात्रसंघ के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को कुर्सी पर बिठाया और उन्हें बधाई दी। वहीं, सीएम गहलोत ने वसुंधरा सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार की तरह राजस्थान विश्वविद्यालय को पानी के लिए तरसना नहीं होगा। इसके लिए 18 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, विधायक राजकुमार शर्मा, मुख्य सचेतक महेश जोशी, उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस शासित अशोक गहलोत सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा किया था।. राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने के बाद किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया है। अशोक गहलोत सरकार के इस कदम को आगामी लोकसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+