उड्डयन मंत्री गजपति राजू की उड़ान में देरी पर तीन कर्मचारी सस्पेंड, सीएमडी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
विमानन मंत्री राजू की उड़ान, सीएमडी करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू की उड़ान में हवाई अड्डे पर देरी को लेकर एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप सिंह खारोला ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 13 दिसंबर की सुबह दिल्ली-विजयवाड़ा की उड़ान में देरी हुई थी, इसमें राजू को भी उड़ान भरनी थी। उड़ान में देरी होने पर एयर इंडिया पहले ही तीन कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है और पायलट को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई है।

13 दिसंबर को एयर इंडिया की जिस फ्लाइट में नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू को सफर करना था, उसका पायलट एक घंटे की देरी से पहुंचा था। इस दौरान राजू 125 यात्रियों के साथ फ्लाइट के अंदर ही बैठे रहें। इस दौरान यात्री ने गुस्से का भी इजहार किया। नाराज यात्रियों ने जब उड़ान में देरी होने के कारण विमान के अंदर गजपति राजू से नाराजगी जताई तो उन्होंने तुरंत फोन पर सीएमडी से इस पर जवाब मांगा। मंत्री के फोन पर खरोला ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। एयरलाइन प्रमुख ने निदेशक परिचालन और समयसारिणी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है.
एयर इंडिया प्रवक्ता जीपी राव ने बताया कि बुधवार को AI 459 की उड़ान में करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई थी। इससे नाराज यात्री विमान के अंदर मौजूद विमानन राजू से सवाल पूछने लगे की उड़ान में देर होने का क्या कारण है। जब विमानन मंत्री ने जानकारी की तो पता चला कि पायलट के समय से ना पहुंचने की वजह से देर हो रही है। इस पर विमानन मंत्री ने सीएमडी को फोन कर उनसे इस पर जवाब देने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications