Adarsh Scam Case: अशोक चव्हाण बोले- भाजपा ने की कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश
मुंबई। आदर्श सोसाइटी मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर गर्वनर सी. विद्यासागर द्वारा दिए गए मुकदमा चलाने के आदेश को रद्द कर दिया है। राज्यपाल ने गर्वनर ने मार्च 2017 में अशोक चव्हाण पर केस करने का आदेश दिया था। वहीं इस मामले में राहत मिलने पर चव्हाण ने कहा कि हमें हमेशा से देश की न्यायपालिका पर भरोसा था, सच हमेशा सामने आता है। चव्हाण ने कहा कि इन मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया था।

मुंबई के कोलाबा में आदर्श हाउसिंग सोसायटी बनाई गई थी जिसमें करीब 31 फ्लैट है, जिन्हें कि युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवार और विधवाओं के लिए बनाया गया था लेकिन आरटीआई से खुलासा हुआ था कि इस सोसायटी के सारे फ्लैट्स ब्यूरोक्रैट्स, राजनेताओं और सेना के अफसरों बेहद कम दामों में बेचे दिए गए, इस घपले में कांग्रेस ने जमकर मुनाफा कमाया, जिस पर काफी हंगामा मचा था। साल 2010 में हुए इस घोटाले के ही कारण अशोक चव्हाण को अपनी सीएम की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications