Shark Tank के जजों का अश्नीर ग्रोवर ने उड़ाया मजाक, बोले- 'चौथे सीजन का ऑडिशन लग रहा'
Ashneer Grover take a dig: भारत पे के फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने शो से काफी पहले ही खुद को अलग कर लिया था। लेकिन वे अकसर शो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रख ही लेते हैं। हाल ही में अशनीर ने 'शार्क टैक' इंडिया के तीसरे सीजन का मजाक उड़ाया है।
अशनीर ग्रोवर ने उड़ाया जजों का मजाक
Shark Tank India के तीसरे सीजन में कुल 12 शार्क नजर आने वाले हैं। Shark Tank India के तीसरे सीजन में कुल 12 शार्क नजर आने वाले हैं। इससे पहले सीजन में सिर्फ 6 शार्क थे। इसी का मजाक उड़ाते हुए ग्रोवर ने ट्विटर पर शो का प्रोमो शेयर किया था। ग्रोवर ने कहा कि लाइफ में एक सीख है- जो चीज पहले से ही हल हो चुकी है या फिर जिसका समाधान हो चुका है, उसे बेवजह मत बदलिये। ना ही बेवजह समस्याएं पैदा करिये। काश ये क्वांटिटी, क्वालिटी की समस्या को सुलझा दे।

6 नए जज शो के साथ जुड़े
बताते चलें कि इस बार जो 6 नए जज शो के साथ जुड़े हैं, वे हैं- रितेश अग्रवाल, वरुण दुआ, दीपेंद्र गोयल, अजहर इकबाल, राधिका गुप्ता और रॉनी स्क्रूवाला। इसके अलावा 6 पुराने शार्क शो का अभी भी हिस्सा रहेंगे। और ये शार्क हैं- अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, अमन गुप्ता, अमित जैन, नमिता थापर और पीयूष बंसल।












Click it and Unblock the Notifications