देहरादून में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी आशा वर्कर, जमकर की नारेबाजी

देहरादून। आशा यूनियन की महिलाएं लगातार सड़क पर आंदोलन कर रही हैं, उत्तराखंड आशा यूनियन की महिलाओं ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बुधवार को बड़ी संख्या में आशा महिलाओं ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है और उनकी उपेक्षा कर रही है।

asha worker

शिवा दुबे ने कहा कि एक तरफ तो सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है दूसरी तरफ दर्जनों महिलाएं अपनी मांग को लेकर इतने दिनों से धरने पर बैठी हैं लेकिन उनकी सुध तक लेने कोई नहीं आया, सरकार की ओर से कोई इनसे बात तक करने के लिए नहीं आया। सरकार ने जिस तरह से आशाओं को उपेक्षित किया है उसके चलते आशाओ में काफी रोष है। शिवा का कहना है कि जबतक सरकार आशाओं को बोनस का लाभ नहीं देती, न्यूनतम वेतन, वित्तीय भत्ते और राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करती है तबतक हम लोग धरना देंगे। दर्जनों महिलाओं ने अपनी मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें- यूपी के रामपुर के एक क्लर्क का नाम भी शामिल है पैराडाइज पेपर की लिस्ट में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+