पंजाब में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आशा वर्कर की तबियत हुई खराब, अस्पताल में हुई भर्ती
पंजाब में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आशा वर्कर की तबियत हुई खराब, अस्पताल में हुई भर्ती
नई दिल्ली। देश भर में हेल्थ वर्कस को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी हैं। वहीं कुछ जगहों पर इस वैक्सीन के लगवाने के बाद कुछ लोगों में साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। अब पंजाब के फिरोजपुर में एक आशा कार्यकर्ता को कोविड का टीका लगवाने के बाद तबियत खराब होने की खबर सामने आई है। फिरोजपुर में 35 वर्षीय आशा कार्यकर्ता बिंदिया ने मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर में कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक देने के बाद तबियत खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई।

आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी, फिरोजपुर, डॉ शशि भूषण ने मीडिया को बताया कि उनकी हालत स्थिर है। "उसे मंगलवार को टीका लगाया गया था, और बाद में उसे सांस लेने में समस्या हुई। उसने मंगलवार की रात अपने घर पर बिताई, और बुधवार को उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है, और हम इस स्तर पर नहीं कह सकते हैं कि वैक्सीन का प्रभाव है केवल ये यह पक्ष की बात है।












Click it and Unblock the Notifications