बीजेपी की जीत से खिलखिलाए आसाराम, कहा अब अच्छा वक्त आने वाला है

asaram bapu
जोधपुर। राजस्थान में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 162 सीटों पर जीत हासिल कर वसुधंरा राजे राजस्थान में एकबार फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहीं है। भाजपा की जीत से ना केवल उनके नेता और कार्यकर्ता खुश है बल्कि यौन शोषण के आरोप में हिरासत में कैद आसाराम बापी भी बीजेपी की जीत से काफी खुश है। गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू राजस्थान में स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की जीत से काफी खुश हैं। महीनों से जेल में बंद आसाराम के चेहरे पर बीजेपी की जीत की खुशी साफ तौर पर झलकती दिख रही थी।

कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बदल रही है, वक्त आने पर सबकुछ ठीक हो जाएगा। जोधपुर में अदालत से रवाना होने के वक्त आसाराम ने कहा कि सरकार बदल रही है, सत्य की जीत होगी। बीजेपी की जीत के खुश आसाराम ने कहा कि जनता सब जानती है कि क्या हो रहा है। आपको याद दिलाए कि इससे पहले कई बार आसाराम अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा चुके है। उन्होंने तो साफ-साफ कहा था कि उन्होंने राहुल और सोनिया के खिलाफ बोला था जिसका बदला लेने के लिए कांग्रेस ने उन्हें फंसाया है।

कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल लौटते हुए पत्रकारों के सामने आसाराम ने कहा कि अब सरकार बदली है और अब उनका अच्छा समय आने वाला है। हलांकि आसाराम के समर्थन में बीजेपी नेता उमा भारती भी सामने आ चुकी है। ऐसे में सरकार बदलने के साथ आसाराम की उम्मीद भी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+