आसाराम ने कहा हजारों लोग मुझसे मिलते हैं, मुझे लड़की की शक्ल याद नहीं

अहमदाबाद में आसाराम से पूछताछ की जाएगी। उनके वकील ने कई बार उनकी जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। रेप के अलावा आसाराम पर कई सरकारी सम्पत्तियों को जबरन हथियाने का आरोप है। आसाराम को नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आसाराम को आज गांधीनगर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा आसाराम की पत्नी और बेटी भारती की जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी, जिन पर यौन उत्पीड़न करने में आसाराम की मदद करने का आरोप है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेटीगेशन टीम (एसआईटी) ने अदालत से याचिका को नामंजूर करने की मांग की है। वहीं बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि आसाराम की पत्नी और बेटी को षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications