जोधपुर में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है आसाराम महान संत
नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोप में पिछले एक साल से अधिक समय से जेल में बंद आसाराम को जोधपुर की किताबों में महान संत बताया गया है। जोधपुर की नैतिक शिक्षा की किताबों में कई लोगों को बतौर संत दिखाया गया है जिसमें आसाराम का नाम भी शामिल है।

जोधपुर की तीसरी कक्षा में पढ़ायी जाने वाली किताब में बाबा रामदेव सहित कई लोगों को महान संत के तौर पर दिखाया गया है। जिसमें मदर टेरेसा, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, सहित कई महान लोगों के नाम है।
जिस पुस्तक में आसाराम को महान संत दिखाया गया है वह एननसीआरटी के पैटर्न पर आधारित है और इसे गुरुकुल एजूकेशन बुक्स की ओर से छापा गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने इसके जांच के आदेश दे दिये हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश में नैतिक शिक्षा की किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेश मुशर्रफ को महान हस्ती के रूप में छापा गया था।












Click it and Unblock the Notifications