नारायण साईं को लड़कियां सप्लाई करती थी मोनिका
खास बात यह है कि महेंद्र चावला गुरुवार को अपना बयान धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करायेंगे। उनका कहना है कि आसाराम के आश्रमों में हर लड़की बाप-बेटे का शिकार हुई है। महेंद्र के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। इसी के साथ ही पुलिस ने मोनिका साईं की धरपकड़ की तैयारियां तेज कर दी हैं।
उधर यौन शोषण के एक अन्य मामले की खोजबीन व पूछताछ के लिये अहमदाबाद पुलिस आसाराम को गांधीनगर स्थित आश्रम में उनकी कुटिया में ले जायेगी। उधर पुलिस की कई टीमें आसाराम के आश्रमों में छापेमारी कर रही है।
पांच राज्यों में छापेमारी
आसाराम के बेटे नारायण साईं पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है। सूरत पुलिस के सहयोग से अलग-अलग राज्यों की पुलिस नारायण साईं को पकड़ने के लिये दबिश डाल रही है। खास बात यह है कि मोनिका साईं इस समय नारायण साईं के साथ है। नारायण के साथ आसाराम की पत्नी व बेटी समेत करीब 12 लोग हैं।
पुलिस के अनुसार इन सभी के मोबाइल ट्रैक किये जा रहे हैं। सबसे पहले लोकेशन दिल्ली की रोहिणी में मिली, फिर गुड़गांव मार्ग पर और फिर हरियाणा में। नारायण व उनके साथ सभी लोग दो वाहनों पर सवार हैं और जितनी बार कॉल करनी होती है, उतनी बार वो अपने सेवादारों के मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं एक बार कॉल करने के बाद सिमकार्ड को तोड़ देते हैं, ताकि ईएमआई नंबर के जरिये उन्हें ट्रैक नहीं किया जा सके।
पुलिस के अनुसार देश भर में इतने सारे आश्रम होने की वजह से नारायण साई व उसके साथी आसानी से किसी भी राज्य में जाकर छिप सकते हैं। यही नहीं आसाराम के अनुयायी भी उन्हें छिपाने में मदद कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications