आसाराम की आशा पर फिरा पानी, 30 सितंबर तक जेल में रहना पड़ेगा
जोधपुर। नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आध्यात्म गुरू आसाराम बापू की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। जोधपुर की जिला अदालत में पेशी के दौरान जज ने मात्र 2 मिनट में फैसला सुना दिया कि आसाराम की न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी जाए। मालूम हो कि आसाराम बापू की आज न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी और ऐसी उम्मीद जाहिर की जा रही थी कि उन्हें आज जमानत मिल सकती है।
इस बीच आसाराम की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि पीडि़त नाबालिग लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपना मुकदमा वापस लेने के लिये जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं आसाराम ने राजस्थान हाइकोर्ट से जमानत मांगी है जिसका फैसला दोपहर बाद आयेगा। खास बात यह है कि मशहूर वकील राम जेठमलानी उनके केस की पैरवी कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications