आसाराम के भक्तों ने जहाज में किया ऐसा कुछ कि कई यात्री नहीं भूल पाएंगे जोधपुर से दिल्ली की यात्रा
नई दिल्ली। 19 सिंतबर को जिन यात्रियों ने जेट एयरवेज के जहाज से जोधपुर से नई दिल्ली की यात्रा की होगी। उन्हें ये यात्रा ताउम्र याद रहेगी।
क्योंकि आसाराम बापू और उनके अनुयायियों ने पूरी यात्रा के दौरान इतना हंगामा किया कि कोई इस यात्रा को भूल ही नहीं पाएगा।

संभवतः उनमें सभी की यात्रा पहली बार आसाराम के साथ, ऐसे में वो शायद ही कभी उनके साथ अपनी यह पहली यात्रा भूल पाएं।
गौरतलब है कि आसाराम बापू पर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोप है। वो 19 सितंबर को अपने 10 अनुयायियों के साथ दिल्ली आ रहे थे।
पूरी यात्रा के दौरान लगते रहे जयकारे
पूरी यात्रा के दौरान उनके अनुयायी 'आसाराम बापू की जय, साईं, साईं' बोलते रहे।
अंग्रेजी अखबार इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार जब फ्लाइट टेक ऑफ होने को थी, तब उनके अनुयायियों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी। उनका कहना था कि ' सीट बेल्ट की क्या जरूरत जब स्वयं भगवान हमारे साथ हैं? '
हालांकि सब कुछ यहीं खत्म नहीं हुआ और न ही विवाद की शुरूआत यहीं से हुई। बता दें कि विमान को जोधपुर से सुबह 11.55 पर उड़ान भरनी थी लेकिन आसाराम के देर से आने की वजह से विमान दो घंटे से देरी से उड़ा।
नहीं लगे लाइन में
साथ ही इस दौरान कोई घोषणा नहीं की गई। यात्रियों को केवल उनके फोन पर संदेश आ रहे थे। जब आसाराम बापू व्हीलचेयर पर अपने अनुयायियों के साथ आए तब बोर्डिंग की घोषण की गई।
जब फ्लाइट दिल्ली लैंड हुआ तब भी आसाराम लाइन में नहीं लगे बल्कि अपने अनुयायियों को लेकर अलग से निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications