पश्चिम बंगाल में आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन पटरी से उतरी
नई दिल्ली, 07 जून। पश्चिम बंगाल में आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन पटरी से उतर गई। डिरेल हुए डिब्बे में में 30-40 यात्री सवार थे। घटना के बाद कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ा।

मेमू ट्रेन का डिब्बा जिस वक्त पटरी से उतरा वह आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास थी। बताया जा रहा है कि डिरेल हुए कोच में करीब 30-40 लोग सवार थे। फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने बताया कि पटरी से उतरने के कारण कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। लेकिन किसी प्रकार बड़ी घटना से बचा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications