Cyclone Asani Impact: चुरू में पारा पहुंचा 40 पार, दिल्ली में नहीं चलेगी 'लू'
नई दिल्ली, 21 मार्च। भारतीय मौसम विभाग ने 'साइक्लोन असानी' को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 'उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना डिप्रेशन एक गहरे डिप्रेशन में बदल गया है और इस वक्त देश में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसकी वजह से तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी और यह अगले 5 दिनों तक 38 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगा। इस बीच, दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।'

राजस्थान के कई हिस्से 'लू' से जूझ रहे हैं
तो वहीं राजस्थान के कई हिस्से 'लू' से जूझ रहे हैं और चुरू में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चुरू सहित राजस्थान के चार जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान चुरू में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

लू चलने की स्थिति
तो वहीं 22 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश में लू चलने की स्थिति दिख रही है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरी अंडमान में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी
Cyclone Asani के मद्देनजर हमने अंडमान सागर और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी सहित सभी समुद्री क्षेत्रों के लिए, हमने कड़ी चेतावनी जारी की है। चक्रवात के कारण उत्तरी अंडमान में भारी से बहुत भारी वर्षा की उम्मीद, निकोबार में अधिक वर्षा का अनुभव नहीं होगा। साइक्लोन का असर अगले 36 घंटों तक दिखाई देगा।
अभी तूफान म्यांमार तट की ओर बढ़ रहा है
अभी तूफान म्यांमार तट की ओर बढ़ रहा है, यह यांगून से 560 किमी दूर है। यह सिस्टम आज रात तक सीमांत चक्रवात में तब्दील हो जाएगा और फिर पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा अभी इसकी दूरी पोर्ट ब्लेयर से 140 किमी पर है।सेना को अलर्ट रखा गया है और एनडीआरएफ के कुल 68 जवानों को पोर्ट ब्लेयर में और 25-25 को डिगलीपुर, रंगत और हटबे इलाकों में तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications