मुस्लिमों को लेकर दिल्ली के वायरल वीडियो पर बोले औवेसी, कोरोना आपदा में भी कुछ और नहीं दिख रहा

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्रीनगर के वायरल वीडियो पर हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वो इससे अलग नहीं सोच सकते हैं। वीडियो में कथित तौर पर दावा किया गया है कि शास्त्नीनगर में एक ब्लॉक के लोगों ने मुसलमानों के आने पर बैन लगा दिया है। यहां के लोगों ने मिलकर इसे एक प्रस्ताव की तरह से पास किया है कि गली में आने से पहले नए शख्स का आधार कार्ड देखा जाए।

Recommended Video

    Coronavirus: Tablighi Jamaat को लेकर Video Viral तो ऐसे भड़के Asaduddin Owaisi | वनइंडिया हिंदी.
    एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर दिया जवाब

    एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर दिया जवाब

    सानिया अहमद नाम की ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया था। असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर लिखा, शास्त्री नगर के बी ब्लॉक के निवासी मुसलमानों को बाहर निकाल रहे हैं क्योंकि वो इससे परे कुछ सोच ही सकते। क्या ऐसा महसूस होता है कि हम एक वैश्विक महामारी के बीच में हैं या सिर्फ ये एक समान्य दिन है, जहां कोई बिना किसी कारण के मुसलमानों को धमका सकता है और उनको परेशान कर सकता है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

    ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोगों बैठे दिख रहे हैं जो मुसलमानों को मुहल्ले में आने से रोकने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीग से जुड़े लोगों में कोरोना के मामले सामने आना बताया जा रहा है।

    दुनियाभर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

    दुनियाभर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

    दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। करीब पूरी दुनिया के लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस अब तक 70,000 से ज्यादा जानें ले चुका है। दुनियाभर में करीब 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4067 हो चुकी है। देश में अभी तक 109 लोगों की मौत इससे हुई है। देश में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है, 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+