'पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलेंगे...', IND-PAK के मैच पर ओवैसी का तंज
'पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलेंगे...', IND-PAK के मैच पर ओवैसी का तंज
Asaduddin Owaisi On India-Pak Match: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर तंज कसा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी का ये तंज गृह मंत्रालय के बयान के बाद आया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान में 2023 एशिया कप में भाग लेने को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना लगभग नहीं है। अब जब 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच खेला जाना है तो ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान नहीं जाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पाक की टीम के साथ क्रिकेट खेल सकते हैं।
Recommended Video

'पाकिस्तान जाएंगे नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ खेलेंगे...'
एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अब आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेल चाहिए था। नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन हम उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। क्या होगा अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे तो? 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान? लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा मायने रखता है? छोड़ो, खेलो मत।"

'मुस्लिम खिलाड़ियों को ट्रोल किया जाता है...
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीसीसीआई चाहते हैं कि भारत 23 अक्टूबर को खेल जीत जाए और चाहते हैं कि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पाकिस्तान को हराने की पूरी कोशिश करें लेकिन अगर भारत क्रिकेट का एक खेल हार जाता है, तो मुस्लिम खिलाड़ियों को ट्रोल किया जाता है।

मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को लेकर भी ओवैसी ने कही ये बात
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "ये लोग छाती पीटेंगे अगर भारत जीतता है और अगर भारत हारता है, तो वे यह पता लगाना शुरू कर देंगे कि यह किसकी गलती थी। आपकी समस्या क्या है? यह क्रिकेट है। आपको हमारे हिजाब से, हमारी दाढ़ी से और हमारे क्रिकेट से भी समस्या है।''

जय शाह की घोषणा पर औवेसी ने किया पलटवार
असदुद्दीन ओवैसी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की घोषणा का जिक्र करते हुए यह बयान दिया। जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धक्का लगा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कहा है कि भारत में होने वाले विश्व कप में भाग लेने हमारी टीम भी वहां नहीं जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications